राजनीति में कदम रखना
भजन लाल जी ने पंचायत स्तर पर काम करना शुरू किया और 2000 से 2005 तक अटारी ग्राम पंचायत के सरपंच के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे भरतपुर के जिला अध्यक्ष रहे तदुपरांत 2014-2016 तक वह राज्य उपाध्यक्ष और 2016 से 2023 तक राज्य महासचिव के रूप में भाजपा के संगठन को मजबूत करने में लगे रहे।
विधायक के चुनाव
2003 के विधानसभा चुनाव में भजन लाल जी ने नदबई निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान सामाजिक न्याय मंच के तहत चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
2023 में सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए, इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार श्री भारद्वाज को 48,000 से अधिक मतों से हराया। यह जीत उनके संघर्ष और जनता के प्रति विश्वास का परिणाम थी।
मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण
12 दिसंबर 2023 को श्री भजनलाल शर्मा जी को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। एवं 15 दिसंबर 2023 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में श्रीमती दीया कुमारी और श्री प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली। यह ऐतिहासिक क्षण उनके राजनीतिक जीवन का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जहां उन्होंने राज्य की जनता के लिए कई योजनाओं और विकास कार्यों को लागू करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री बनने के बाद के कदम
मुख्यमंत्री बनने के बाद, श्री भजनलाल शर्मा जी ने राज्य के विकास के लिए कई अहम कदम उठाए। उनका उद्देश्य राजस्थान को एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाना है। उनके नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, और आधारभूत ढांचे में सुधार की दिशा में कई पहल की गई हैं। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन, किसानों के कल्याण और राज्य की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई योजनाएं शुरू की।