

'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता' इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा महिला उत्थान, सशक्तिकरण और सम्मान हेतु संकल्पित हैं।
राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान में महिलाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सुरक्षा के वातावरण की झलक साफ दिख रही है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का एक साल महिला सशक्तिकरण की दिशा में उपलब्धियों भरा रहा है। न सिर्फ राज्य सरकार की योजनाओं में नारी हित सुरक्षित हो रहा है बल्कि केंद्र सरकार की योजनाओं का भी बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने का भरसक प्रयास हो रहा है।राजस्थान में जननी सुरक्षा योजना के तहत 1.06 लाख प्रसूताओं को, पीएम मातृ वंदना योजना के तहत 4.21 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं आर्थिक सहायता दी गई। मा-वाउचर योजना गरीब महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य के तहत 72,000 से अधिक कूपन जारी किए गए। 4 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन से 48 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों लाभान्वित किया गया। श्री शर्मा ने महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार में हिस्सेदारी बढ़ाकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का बीड़ा उठाया है। बेटियों के सम्पूर्ण विकास के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना, स्कूटी, साइकिल, टैबलेट, हॉस्टल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा रही हैं।
प्रदेश के लाखों परिवारों को 450 रुपये में एलपीजी गैस सिलेंडर, पेयजल, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाकर नारी शक्ति को संबल दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा निरंतर सामाजिक और आर्थिक स्तर पर अनेक कर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन और दैनिक समस्याओं से मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा